छत्तीसगढ़ राज्य के संभाग बस्तर में मोगली के नाम से प्रसिद्ध एवं द टाइगर बॉय के नाम से पुरे विश्व में प्रसिद्ध चेंदरू मंडावी बस्तर संभाग और पुरे भारतवर्ष सहित पुरी दुनिया के लिये किसी अजुबे से कम नही थे | चेंदरू मण्डावी वही शख्स थे, जो बचपन में हमेशा बाघ के साथ ही खेला करते थे और उसी के साथ ही अपना अधिकतर समय बिताते थे। चेंदरू पुरी दुनिया में 60 के दशक में बेहद ही मशहुर थे, इनके जीवन का सबसे अच्छा पहलू उसकी टाइगर से दोस्ती, वह हमेशा दोनों एक साथ ही रहते थे, साथ में खाना, साथ में खेलना, साथ में सोना सब साथ-साथ ही होता था

प्रारंभिक जीवन :-
चेंदरू मंडावी, बस्तर संभाग के अबूझमाड़ जिला नारायणपुर के आदिवासी बाहुल्य ग्राम गढ़बेंगाल का रहने वाले थे | इनके पिता और दादा भी एक शिकारी थे, बस्तर की इस प्रतिभाशाली गौरवगाथा की याद में छत्तीसगढ़ सरकार ने नया रायपुर के जंगल सफारी में चेंदरू का स्मारक बना कर सच्ची श्रध्दान्जली दी है।









